शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार

AJ डेस्क: शादी का झांसा दे नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुष्कर्मी सुराज शेख पाकुड़ के मुफसिल थाना क्षेत्र स्थित झिकरहाटी गाँव का है। वह शादी का झांसा देकर विगत डेढ़ माह से चौदह वर्षीया नाबालिग लड़की का यौन शोषण कर रहा था।

 

 

नाबालिग द्वारा शादी का दबाव दिए जाने पर सुराज शेख मुकर गया। आखिरकार पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी माँ को दी। उसकी माँ ने भी उस पर शादी का दबाव बनाया लेकिन विफल रही। तब उसने सुराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने उसे सोमवार की देर शाम छापामारी कर गिरफ्तार किया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि मुफसिल थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो दिनों पूर्व भी एक दुधमुँही के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक 74 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुफसिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »