बेगूसराय के बाद समस्तीपुर में SBI से 5 लाख 29 हजार की लूट

AJ डेस्क: बिहार के बेगूसराय जिला स्थित यूको बैंक में डकैती के बाद अब समस्तीपुर में अपराधियों ने बैंक में दिनदहाड़े घुसकर 5 लाख 29 हजार रुपए लूट लिए। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ (SBI) की शाखा में हुई। बैंककर्मियों के अनुसार बुधवार सुबह 10: 40 बजे 3 नकाबपोश अपराधी बैंक के अंदर घुस गए। हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और कैशियर से लॉकर खुलवाया। इसके बाद लॉकर में रखे कैश लेकर फरार हो गए।

 

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंककर्मियों से मामले की पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज किसी के हाथ नहीं लगे, इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वरीय पुलिस अधिकारी बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बैंक में हुई वारदात की जांच की जा रही है। बैंक और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

समस्तीपुर से सटे बेगूसराय में मंगलवार को अपराधियों ने यूको बैंक में घुसकर दिनदहाड़े 6 लाख 50 हजार रुपए की लूट लिए थे। इस घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने समस्तीपुर स्थित SBI की शाखा में लूटपाट की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बैंक में सुरक्षाकर्मी भी नहीं हैं। दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »