दरिंदगी : पूर्णिया में नाबालिग दिव्यांग से रेप करने वाले को पोल से बांध कर पीटा

AJ डेस्क: बिहार के पूर्णिया में एक नाबालिग दिव्यांग से रेप के बाद आक्रोशित लोगों ने रेपिस्ट को पोल से बांधकर पीटा। पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद गांव वालों ने उसकी जमकर धुनाई की। लात-जूते से पीटने के बाद उसकी कोड़े से भी पिटाई की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। घटना रूपौली थाना क्षेत्र की है।

 

 

रुपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन पर आरोपी पर दुष्कर्म के साथ ही पॉस्को और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया भेजा गया है। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता से न्यायालय में 164 का बयान करवाया जायेगा।

 

 

मुंह पर कपड़ा बांध पीड़िता को उठा ले गया था रेपिस्ट-

रूपौली में एक शादीशुदा युवक मदन साहनी नाबालिग दिव्यांग को गुरुवार की रात मक्के के खेत में ले गया। इसके बाद रात भर उसके साथ रेप करता रहा। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी गुरुवार रात 8 बजे से ही लापता थी। मदन साहनी पीड़िता को घर में अकेला देख मुंह पर कपड़ा बांध कर घर से उठा ले गया था। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो वह सुबह खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। पीड़िता को बदहवास अवस्था में देखकर लोग शोरगुल मचाने लगे। घटनास्थल से एक मोबाइल, 501 रुपए और गांजा पीने वाला चिलम बरामद हुआ है।

 

 

पीड़िता ने की पहचान-

रेपिस्ट मदन साहनी की पहचान खुद पीड़िता ने की। खेत पर जब गांववालों का जमावड़ा लग गया तो पीड़िता धीरे-धीरे होश में आई। इसी बीच मदन साहनी अपना मोबाइल लेने खेत पर पहुंच गया। पीड़िता ने जब उसे देखा तो जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। गांववालों के सामने ही उसे इंगित किया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पोल से बांध दिया और पीटने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को चंगुल से छुड़वाया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »