यूथ इंटक ने जियाडा प्रबंधक का पुतला दहन किया

AJ डेस्क: बोकारो कार्यालय के समीप शुक्रवार को यूथ इंटक और स्थानीय मजदूरों ने जियाडा प्रबंधक का पुतला फूंका। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद इंटक के नेताओं ने जियाडा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जियाडा और जिला प्रशासन ने यहाँ के बहुत सारे उधोगों को नियमों को ताक पर रख कर मनमानी करने की खुली छूट दे रखी है। और इसी का नतीजा आज अस्पताल में इलाज के लिए पड़ी सीता देवी भुगत रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि यदि इतने पर भी जियाडा प्रबंधन और जिला प्रशासन नही चेतेगी तो यूथ इंटक इस लापरवाही के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी। बता दें कि पिछले दिनों मंझलाडीह स्थित अपने गाँव के बगल में जंगल अपनी गया ढूंढने गई सीता देवी वहाँ स्थानीय कारखानों द्वारा फेंके गए रासायनिक पदार्थों (छाई) में कमर भर धस गई थी। जिससे वो बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज अब भी चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।

 

 

पुतला दहन कार्यक्रम में जियाडा यूथ इंटक अध्यक्ष जिलानी अंसारी, बोकारो जिला यूथ इंटक उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, यूथ इंटक उपाध्यक्ष नंदलाल मुर्मू, यूथ इंटक महासचिव अजहरुद्दीन आलम, यूथ इंटक सचिव शहबाज हुसैन सहित भारी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »