प.बंगाल : TMC के समर्थन में JMM नहीं उतारेगा प्रत्याशी

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब अपना कैंडिडेट नहीं उतरेगा, बल्कि भाजपा विरोधी मतों को बिखरने से बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगा। झारखंड के मुख्यमंत्री सह JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को ममता बनर्जी को चुनव में समर्थन करने का एलान किया है।

 

 

कुछ दिनों पूर्व जब हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में JMM की एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। जिसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी माना जा रहा था। JMM की इस रैली पर TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा विरोधी मतों को रोकने का काम किया था, इसलिए JMM को पहले अपने राज्य के लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में समर्थन के आग्रह को लेकर फोन किया था और पत्र भी लिखा था। इसके बाद JMM प्रमुख शिबू सोरेन से भी चर्चा की गई और पार्टी के अंदर विचार-विमर्श के बाद JMM ने पश्चिम बंगाल में TMC को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतें देश में पांव पसार रही हैं। ऐसी स्थिति में इन शक्तियों को स्थापित होने में एक कारण JMM भी ना बन जाए, इसलिए यह फैसला लिया गया। हेमंत सोरेन ने तीन-चार दिन पहले दिल्ली दौरे के दौरान भी पत्रकारों से बातचीत में इस बात के संकेत दिए थे।

 

 

वहीं झारखंड में BJP की सहयोगी पार्टी आजसू बंगाल चुनाव में भी BJP साथ दे रही है। BJP पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के लिए एक सीट छोड़ दी है। BJP ने बाघमुंडी सीट आजसू को दिया है। बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र पुरुलिया जिले में है। जो झारखंड के सिल्ली से सटा है। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए यह सीट आजसू के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »