रालोसपा-जदयू विलय: नीतीश ने गर्मजोशी के साथ उपेंद्र कुशवाहा का किया स्वागत

AJ डेस्क: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मौका बड़ा था इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उन्हें जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कराई है। जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ललन सिंह, बिहार के वर्तमान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत कई अन्य मंत्रियों ने किया है।

 

 

RLSP के JDU में विलय के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा राजनीतिक तोहफा दिया है। नीतीश ने कहा कि भले ही उपेेद्र कुशवाहा ये कहें कि विलय के बाद उनकी कोई ख्वाहिश नहीं है। लेकिन JDU उनकी प्रतिष्ठा का ध्यान रखेगा। इसी के बाद नीतीश ने सीधे ऐलान करते हुए कहा ‘उपेंद्र कुशवाहा अपने सभी साथियों के साथ जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में पहुंचे हैं, उन सभी का स्वागत करता हूं। हम सब पहले भी एक थे और आज फिर से एक हैं।’

 

 

नीतीश कुमार ने कहा कि रालोसपा का जनता दल यूनाइटेड में विलय को लेकर पिछले कई दिनों से बातचीत चल रही थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की RLSP के JDU में विलय की बात चलते ही पार्टी के सभी नेता काफी खुश हुए थे। नीतीश ने कहा कि हम मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

 

 

नीतीश कुमार ने विलय समारोह में ही फिर से सोशल मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ‘उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कुछ लोग कह रहे थे कि वो अकेले हैं। आज मीडिया के लोग देख रहे हैं कि उनके साथ कितने लोग आए हैं।’

 

 

जेडीयू में शामिल होने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘मीडिया के लोग पूछ रहे थे कि वो जेडीयू में में शामिल हो रहे हैं इसके लिए क्या कुछ तय हुआ है? मैंने अपने राजनीतिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और जेडीयू तो मेरी अपनी पार्टी है। जो लोग अपने घर में बातचीत करते हैं वो कोई डिमांड नहीं करते हैं।’

 

 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता आज JDU में शामिल हुए हैं वो संकल्प ले की जनता दल यूनाइटेड को नंबर वन पार्टी बनाने का काम करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि उनके आगे का राजनीतिक जीवन जितने भी साल के लिए होगा वो नीतीश कुमार के लिए और जनता दल यूनाइटेड के लिए समर्पित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »