चुनाव: केरल, तमिलनाडू, प बंगाल और असम भाजपा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

AJ डेस्क: बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार राज्यों केरल, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम के उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया। अरुण सिंह ने कहा कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सदस्य शामिल हुए।

 

 

अरुण सिंह ने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम और एचराजा कराईकुड़ी से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि कोयंबटूर दक्षिण से वनाथी और अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर थाउजैंड लाइट्स से चुनाव लडेंगी।

 

 

वहीं केरल में बीजेपी का चार पार्टियों BDJS, AIDMK, जेआरएस, कामराज कांग्रेस के साथ गठबंधन है। बीजेपी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की 25 सीटें इन चार पार्टियों की होंगी। मेट्रो मैन ई श्रीधरण पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राज्यसभा एमपी सुरेश गोपी त्रिचूर, केजे अलफोंस कांजरवल्ली, डॉ अब्दुल सलाम तिरूर से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के कई कार्यकर्ता, सेलेब्रिटी भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। केरल में आईपीएस अफसर, सेलीब्रिटी और बड़े ब्यूरोक्रेट्स केरल में चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

अरुण सिंह ने कहा कि असम में बीजेपी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर हमारे सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

 

 

उधर पश्चिम बंगाल को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि तीसरे चरण की 31 में से 27 सीटों और चौथे चरण की 44 सीटों में से 36 सीटों पर आज हम प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। अर्थशास्त्री अशोक लहरी अलीपुरद्वार से बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। ममता बनर्जी की पार्टी से त्यागपत्र देकर आए राजीव बनर्जी डोमजुर से चुनाव लड़ेंगे। बाबुल सुप्रियो टालीगंज और चंडीतला से अभिनेता यशदास गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »