हैवानियत: 42 दिन की बच्ची को उसकी माँ ने ही जिंदा जला दिया

AJ डेस्क: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी पंचायत के भेलवाटीकर गांव में 42 दिन की बच्ची को उसकी मां ने ही जिंदा जला दिया है। घटना गुरुवार सुबह पौने दस बजे की है। बच्ची की 21 साल की मां सुनीता देवी ने पारीवारिक कलह से तंग आकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।

 

 

हालांकि पूरे मामले का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस मृत बच्ची की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं और तफ्तीश कर रह रहे हैं। अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

 

 

बच्ची का पिता भवेश्वर महतो रांची में रहकर पुट्टी बनाने का काम करता है। इनके घर में पहले से ही एक 5 साल की बच्ची है। ऐसे में दोबारा से बच्ची को जन्म लेना ही कलह का मुख्य वजह बताया जा रहा है। दंपति की शादी 2017 में हुई थी। इनकी बड़ी बेटी ढाई साल की है। घटना के दौरान बच्ची की 62 वर्षीय दादी ललनी देवी भी घर पर नहीं थी। सुनीता देवी ने बतया कि वह बकरी चराने जंगल गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »