रांची: महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा ‘पिंक’ की शुरुआत

AJ डेस्क: रांची में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत शुक्रवार को हुई। रांची नगर निगम भवन से मेयर आशा लकड़ा ने रांची की महिलाओं के लिए डेडिकेडेटेड बस सेवा प्रारंभ की। इस दौरान मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि फिलहाल दो बस से इसकी शुरुआत की जा रही है। बहुत जल्द इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएंगी

 

 

मेयर ने बताया कि यह बस सेवा रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। अब यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक (7 किलोमीटर) तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से 5 रुपए किराया वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले बस कचहरी चौक से डोरंडा के राजेंद्र चौक तक ही जातीं थी लेकिन इस बार इसकी दूरी बढाई गई है।

 

 

पिंक सिटी बस में कंडक्टर से लेकर खलासी तक की भूमिका में महिलाएं होंगी। यह सभी पिंक पोशाक में होंगी। आने वाले दिनों में कांटा टोली, हिनू चौक से लेकर लालपुर तक इस बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक के बीच 18 सिटी बसों का संचालन हो रहा था। इसमें 2 नई बसें जोड़ी गई हैं। अब इनकी संख्या 20 हो गई है।

 

 

बात दें कि निगम ने पूर्व में भी 2 सिटी बस महिलाओं के लिए चलाई थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सका। क्योंकि किराया के चक्कर में कंडक्टर कई पुरुष सवारी को भी बैठा लेते थे। इसलिए इस बार बस का रंग भी बदल दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »