दिल्ली लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्स के जेनरेटर कार में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
AJ डेस्क: दिल्ली से लखनऊ जा रही हाईप्रोफाइल स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर कार में आज सुबह आग लग गई। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची थी।
आग लगने की जानकारी के बाद यात्रियों ने तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद किसी तरह जनरेटर कार को ट्रेन से अलग करके गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
About 7 am today, generator & luggage compartment of Shatabdi Express caught fire. It was immediately separated from the train. 4 fire tenders doused fire after breaking the window. No casuality, reason unknown on what caused fire, probe underway: Chief Fire Officer Sushil Kumar pic.twitter.com/UWuddlz7UC
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2021
घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि ट्रेन के पीछे रहने वाली जेनरेटर कार में आग लगी है, घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि अभी 13 मार्च को ही हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई थी। ट्रेन उस वक्त कांसरो वन रेंज के जंगल के पास थी, कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया था, इस घटना में किसी के कोई हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई थी। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मचने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोका था।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
