बिहार: विधान सभा का घेराव करने जा रहे राजद समर्थकों पर पुलिस का लाठी चार्ज, दौड़ा कर पीटा

AJ डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता राज्य में नए पुलिस कानून, बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षा और रोजगार समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने सड़क पर उतरे थे। वहीं लाठीचार्ज से उत्तेजित आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर खूब पत्थर बरसाये। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

 

 

बता दें कि राज्य में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में युवा आरजेडी का आज बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संविदाकर्मी, शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कार्यक्रम था।

 

 

आरजेडी के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी इसके बाद भी तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ विधानसभा की ओर आगे बढ़ने की कोशिश में थी बताते हैं कि इस दौरान बैरीकेडिंग तोड़ी गई और धक्का-मुक्की भी की गई। पटना पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की गई लेकिन बाद में कार्यकर्ता फिर से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और आगे बढ़ने लगे।

 

 

इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया और विधानसभा घेराव करने जा रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं।इससे पहले सोमवार को तेजस्वी ने आह्वान किया था कि, रुकना नहीं, थमना नहीं, निरंकुश सत्ता के समक्ष झुकना नहीं।

 

 

प्रदेश के तमाम विपक्षी दल के विधायकों ने नीतीश सरकार से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। विधायकों का कहना है कि इस विधेयक के जरिए बिहार पुलिस को कई सारे नए अधिकार दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »