साथ ‘जीने-मरने’ का वायदा पूरा न होते देख प्रेमी युगल ने इहलीला की समाप्त
AJ डेस्क: प्यार में साथ जीने-मरने का वादा करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दोनों एक साथ फांसी के फंदे पर झूलते पाए गए। मामला पलामू के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र का है। दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया। दोनों ही सोमवार की सुबह 10 बजे अपने घर से मनसाटांड में हो रहे महायज्ञ को देखने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद उनकी आज जंगल में एक पेड़ से बने फंदे से लटकी लाश बरामद की गई।
मृतकों में रबदा कोरामी गांव निवासी 17 वर्षीय रिंकू कुमारी और तेलियाडीह गांव के रहने वाले 19 वर्षीय बचू कुमार के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके घर वाले राजी नहीं थे। सोमवार की सुबह 10 बजे दोनों अपने घर से मनसाटांड में हो रहे महायज्ञ को देखने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन रात में दोनों की खोजबीन करते रहे। युवक के पिता ने थाना में गुमसुदगी का आवेदन भी दिया था। इसके बाद थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उन्हें ढूंढ़ने में लगी।
मंगलवार को पुलिस को बेरहट जंगल में लड़का-लड़की का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम जंगल पंहुचीं तो देखा कि एक पेड़ की डाली में बने फंदे में दोनों की लाश लटकी हुई थी। जहां शव मिला, वह जंगल युवक के गांव से 5 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के घर वालों को भी उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे। कई बार दोनों के घर वालों ने मिलने-जुलने से मना किया था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
Input-Dainik Bhaskar
