बारूदी सुरंग विस्फोट कर सुरक्षाकर्मियों का बस उड़ाया, 4 जवान शहीद

AJ डेस्क: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के एक बस को उड़ा दिया। घटना में चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि 14 जवान घायल हुए हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हरगांव-कड़ेनार मार्ग पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के बस को उड़ा दिया है। इस घटना में वाहन चालक समेत चार जवान शहीद हो गए हैं तथा 14 अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

 

 

सुंदरराज ने बताया, “डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अभियान के बाद जवान एक बस में से नारायणपुर जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। रास्ते में कन्हरगांव-कड़ेनार मार्ग नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा 14 अन्य जवान घायल हो गए।”

 

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को वहां से निकाला गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।

 

 

छत्तीसगढ़ में बीते एक वर्ष के दौरान नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों पर दूसरा बड़ा हमला किया है। इससे पहले पिछले वर्ष 21 मार्च को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में डीआरजी के 12 जवानों समेत 17 जवान शहीद हो गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »