जमशेदपुर में चार की नृशंस हत्या कर फरार आरोपी धनबाद से गिरफ्तार

AJ डेस्क: पिछले दिनों जमशेदपुर के कदमा में पत्नी, दो बेटियों और उनके ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या करने वाले फायर ब्रिगेड कर्मचारी दीपक कुमार को पुलिस ने धनबाद के हीरापुर स्थित SBI की शाखा से गिरफ्तार कर लिया है। दीपक बैंक में रुपयों की निकासी करने पहुंचा था।

 

 

पुलिस ने दीपक के मोबाइल फोन के नेटवर्क को ट्रैक कर उसका लोकेशन ट्रेस किया और इसके बाद उसे धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि दीपक को जमशेदपुर ले जाने के लिए कदमा पुलिस धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि कदमा थाना क्षेत्र के पिस्ता रोड निवासी दीपक कुमार ने अपने ही घर मे अपनी पत्नी, दो बेटियों और बेटियों को टीयूशन पढ़ाने वाली टीचर को बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »