यज्ञ स्थल से सात महिला चोरों को पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले किया

AJ डेस्क: धनबाद के पुटकी थाना अंतर्गत मुनिडीह ओपी क्षेत्र के जटूडीह काली मंदिर प्रांगण में चल रहे 9 दिवसीय यज्ञ स्थल से ग्रामीण ने सात महिला चोरों के एक गिरोह को पकड़ कर मुनीडीह पुलिस के हवाले किया है। इनपर आरोप है कि इस गिरोह की महिलाए यज्ञ स्थल पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं के गहने चुरा रही थी। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार मुनीडीह के जटूडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में नो दिनों का यज्ञ चल रहा है। इस यज्ञ में पूजा पाठ एवं यज्ञ में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार की सुबह भी महिलाएं परिक्रमा करने से पहले काली मंदिर मे पूजा कर रही थी। मन्दिर के अंदर पूजा करने वाली महिला श्रद्धालुओं का काफी भीड़ था। इसी बीच कुछ अज्ञात महिला मन्दिर में पहले से मौजूद थी। बताया जा रहा है कि पूजा करने के दौरान लगभग छह महिलाओं के गला से सोने का चेन गायब हो गया।

 

 

इस दौरान यज्ञ मंडप में कार्यकर्ताओ के द्वारा बार बार एक महिला का सोने का चेन कहि गुम हो जाने की बात यज्ञ स्थल पर लाउड स्पीकर के द्वारा कहा जा रहा था। इसी बात को जब महिलाओं ने सुना तब उन्होंने अपने आने गहनों को टटोलना शुरू किया। इस दौरान कई महिलाओं के जेवर गयाब मिला। वहीं इस दौरान एक महिला के गले मे पड़े जेवर पर जब एक महिला ने हाथ फेरा तो उस महिला ने उसके हाथ पकड़ लिए।

 

 

इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर छह और महिला यज्ञ मंडप में पकड़ी गई। जिसके पास से दो मंगल सूत्र और एक सोने चेन बरामद हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने धटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। इसके बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे ओपी प्रभारी रोशन ने सभी महिलाओं को पकड़ कर थाना ले आए। जहाँ उनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »