हैवानियत: ग्यारह दुष्कर्मियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, पकड़े भी गए

AJ डेस्क: पाकुड़ में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। यहां 35 साल की एक महिला के साथ 11 आरोपियों ने बारी-बारी से छह घंटे तक (रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक) दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला को अधमरा स्थिति में उसके घर के पास छोड़ दिया गया। मामला मंगलवार का है। दो दिन बाद जब महिला को होश आया तो उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

 

 

महिला की शिकायत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोविड टेस्टिंग के बाद सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह घटना की कहीं शिकायत करेगी तो वे लोग उसे जान से मार देंगे।

 

 

महिला ने पुलिस को बताया है कि खेत में सभी आरोपी पहले से बैठकर शराब पी रहे थे। वह उनलोगों को नहीं देख पाई थी। जैसे ही शौच करने वहां बैठी दो-तीन लोगों ने आकर उसे पकड़ लिया। चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह पर गमछा दबा दिया और धमकी देने लगे। उसके बाद आरोपियों ने महिला खादान के पीछे खलिहान में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »