झारखण्ड: लॉक डाउन 6 मई की सुबह 6 बजे तक, 2 बजे बंद होंगी दुकानें

AJ डेस्क: राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) की अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय़ लिया है। अब 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सुप्ताह का अनुपालन राज्यवासियों को अनिवार्य रुप से करना होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबन्धन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी, इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक मूवमेंट करने की इजाजत होगी।

 

 

 

अगली समीक्षा बैठक 5 मई को होगी इसके बाद आगे क निर्णय लिया जाएगा। राज्य में 22अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। इन 6 दिनों संक्रमण की रफ्तार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है। झारखंड में हर घंटे औसतन 4 से ज्यादा कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। पिछल छह दिनों में 637 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। इनमें 15, 446 मरीज केवल 6 दिनों में मिले हैं। फिलहाल राज्य में हर रोज औसतन 2500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »