भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का कोरोना संक्रमण से निधन

AJ डेस्क: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। बुधवार की देर रात 2.10 बजे जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल (TMH) में उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 22 अप्रैल से TMH में उनका इलाज चल रहा था। इधर, उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

20 दिसंबर 1964 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जांता गांव में जन्मे लक्ष्मण गिलुवा सिंहभूम भाजपा के बड़े कद के नेता थे और कोल्हान क्षेत्र के भाजपा के संगठन को बढ़ाने में उनका अहम योगदान था। वे दो बार 1999 और 2014 में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गये थे और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से 1995 और 2009 में दो बार विधायक भी रहे थे। इसके साथ ही 2017 से 2019 तक वे भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी थे।

 

 

 

लक्ष्मण गिलुवा के निधन की खबर सुनकर CM हेमंत सोरेन, पूर्व CM बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई बड़े नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि भाजपा के पूर्व सांसद व झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्षमण गिलुआ जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. इनका यूं चले जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें।

 

 

 

 

उनका राजनीतिक सफर-

-1990 में चक्रधरपुर विधासभा से निर्दलीय चुनाव लड़े, हारे।

 

-1995 में पहली बार चक्रधरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधायक बने, बिहार विधानसभा के सदस्य।

 

-1999 में भाजपा के टिकट पर सिंहभूम लोकसभा से सांसद बने।

 

-2009 में भाजपा के टिकट पर चक्रधरपुर विधानसभा से विधायक बने।

 

-2014 में भाजपा के टिकट पर सिंहभूम लोकसभा से सांसद बने।

 

-2017 से 2019 तक भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »