डेको आउटसोर्सिंग के प्रबधंक पर हमला करने वालों में से एक हुआ गिरफ्तार

AJ डेस्क: 24 अप्रैल के अहले सुबह डेको आउटसोर्सिंग प्रबंधक मधु सिंह पर हुए हमके के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुदामडीह पुलीस ने मामले का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को दो बाइक, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुरुवार को सिंदरी एसडीपीओ अजीत कुमार सिन्हा ने सुदामडीह थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 वर्षीय धीमन सेन गुप्ता को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नम्बर ऑफिसर कालोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान धीमन ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि, जेल में बन्द अमन सिंह और चंदन यादव के कहने पर मधु सिंह के घर पर दहशत फैलाने के लिए उसने हमला किया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे। धीमन ने यह भी बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए अलखडीहा ओपी क्षेत्र का रहने वाले अपने एक साथी 26 वर्षिय राजा हाड़ी का सहयोग उसने लिया था।

 

 

 

 

 

एसडीपीओ ने बताया कि धीमन की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किये गए एक अपाची बाइक, फरार होने के लिए प्रयोग किया गया बाइक, हीरो होंडा स्प्लेंडर, दो मोबाइल और पर्स सहित दो हजार रुपया बरामद किया गया है। साथ ही फरार अपराधी राजा हाड़ी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमन सिंह पूर्व से ही मधु सिंह से रंगदारी की मांग कर रहा था। रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस इस घटना के हर पहलू पर जांच कर अमन सिंह और चंदन यादव को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

 

 

बात दें कि 24 तारीख की सुबह धनबाद झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिभर साइड स्थित बीसीसीएल के क्वाटर में रहने वाले डेको आउटसोर्सिंग प्रबंधक मधु सिंह पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हमला किया गया था। जिसके बाद मधु सिंह ने घटना की लिखित शिकायत सुदामडीह थाना में दी थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »