आम तोड़ने को ले विवाद, पहले बच्चे को गोली मार फिर खुद को गोली मारी हवलदार ने, दोनों की मौत

AJ डेस्क: पाकुड़ के लिट्‌टीपाड़ा थाना क्षेत्र में फुलपहाड़ी गांव में आम तोड़ने के विवाद में हुई फायरिंग के दौरान दो की मौत हो गई। मृतकों में एक झारखंड पुलिस का जवान और दूसरा 13 साल का एक लड़का है। घटना में नाबालिग लड़के के पिता भी जख्मी हुए हैं। बताया जाता है कि विवाद के बाद जवान ने बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के पेट में भी गोली मार ली। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि जवान ने खुद को गोली मारी या फिर दूसरे पक्ष ने उसकी जान ली।

 

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में 13 वर्षीय मोनू केवट और 35 वर्षीय बिरजू केवट के रूप में की गई। बिरजू केवल झारखंड पुलिस का जवान था।

 

 

दोनों ही पड़ोसी है और आपस में रिश्तेदार थे। दरअसल, मोनू, बिरज के घर में लगे पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी दौरान बिरजू ने उसे डांटा और मोनू के परिजनों से विवाद शुरू हो गया। इसी बीच बिरजू केवट ने पिस्टल से मोनू पर फायरिंग कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »