अपने क्षेत्र के ‘रॉबिनहुड’ कहे जाने वाले बाहुबली शहाबुद्दीन को वहां दो गज जमीन नसीब नहीं हुई

AJ डेस्क: शहाबुद्दीन के काम करने का स्टाइल था कि वे अपने इलाके के रॉबिनहुड थे। यानि दूसरे इलाके के लोगों को भले सताते थे लेकिन वो अपने इलाके में गरीबों के मसीहा बने हुए थे। हां, अपने इलाके में भी किसी की चुनौती उन्हें बर्दाश्त नहीं थी। लेकिन मौत के बाद अब इस रॉबिनहुड को अपने सीवान की जमीन भी नसीब नहीं होगी। दिल्ली के शाहीन बाग में उन्हें दफनाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें सीवान नहीं ले जाया जाएगा।

 

 

इन दिनों शहाबुद्दीन का परिवार दिल्ली में ही रहा रहा है। रविवार 2 मई को उन्हें दफनाया जाएगा। उससे पहले उनका पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। शहाबुद्दीन के बेटे ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्हें पिता से दिन में दो बार बात करने भी नहीं दिया जाता था। स्वास्थ्य की हालत के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। इस आरोप के साथ बेटे ने मांग की है कि शहाबुद्दीन का पोस्टमार्टम कराया जाए। इस मांग के बाद मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के जरिए परिजन इस तथ्य तक पहुंचना चाहते हैं कि शहाबुद्दीन की मौत किसी और कारण से तो नहीं हुई है।

 

 

शहाबुद्दीन के समर्थकों की बड़ी संख्या सीवान में है, लेकिन कोविड प्रोटाकॉल की वजह से समर्थक भी दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। उनमें निराशा है। शहाबुद्दीन के समर्थक उनकी जेल से रिहाई की मांग करते रहे हैं। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लिखा है- शहाबुद्दीन के निधन की खबर सुन मर्माहत हूं। ये मेरे लिए निजी क्षति है। मैं और राबड़ी देवी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर मरहूम को जन्नत में मकाम दें और इस दुख की घड़ी में हीना शहाब को सब्र और हिम्मत दें।

 

 

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि कोरोना से अधिक सिस्टम और सियासत के शिकार हुए शहाबुद्दीन। मतलब के अनुसार इस्तेमाल किया, फिर अंतहीन जलालत झेलने अकेला छोड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »