धनबाद में तीन संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखा DC ने किया रवाना

AJ डेस्क: उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह ने शनिवार की शाम सदर अस्पताल से तीन संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजीवनी वाहन को रवाना करने के बाद उपायुक्त ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड ने 4 अप्रैल को रांची से इसकी शुरुआत की है। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर चंद मिनट में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि संजीवनी वाहन 24 x 7 ऑपरेशन मोड में रहेंगे। कंट्रोल रूम से ऑक्सीजन आपूर्ति की सतत निगरानी के लिए इसे ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस किया गया है। जिला प्रशासन ने मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति करने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है।

 

 

उन्होंने कहा संजीवनी वाहन के शुरू होने से अब धनबाद जिले के मरीजों को प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इसकी निर्बाध आपूर्ति कराई जाएगी। इसके लिए सदर अस्पताल में 100 सिलेंडर रिजर्व रखे गए है।

 

 

उपायुक्त ने कहा कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के बीच शीघ्र कोविड सर्किट शुरू किया जाएगा। जो किसी भी मरीज को ऑक्सीजन युक्त आईसीयू बेड उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »