राजद के नेताओं संग 3 मिनट ही बात कर पाए लालू यादव, तबीयत बिगड़ी

AJ डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव काफी दिनों बाद अपने नेताओं-विधायकों के सामने रविवार को वर्चुअल मुखातिब हुए। आरजेडी के तमाम बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने और दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद RJD सुप्रीमो एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

 

 

लंबे अरसे के बाद लालू यादव को सार्वजनिक जीवन में देखा गया। इसकी शुरुआत आज दोपहर 2 बजे पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और वरीय नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रूबरू हुए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव करीब तीन मिनट ही बोल सके। वर्चुअल मीटिंग के दौरान ही उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया। जिससे उन्हें परेशानी होने लगी। इसके बाद लालू यादव ने ‘तबीयत ठीक होने पर आप लोगों के बीच जरूर आएंगे…’ कहकर सभी को नमस्कार किया।

 

 

वर्चुअल मीटिंग शुरू होने पर तेजस्वी यादव ने पहले ही यह बात सभी को बता दी थी कि लालू प्रसाद की तबीयत बहुत ठीक नहीं है और वे ज्यादा नहीं बोलेंगे।

 

 

अपनी पहली वर्चुअल मीटिंग में जुड़ते ही लालू प्रसाद ने कोरोना से परेशान बिहार के लोगों के प्रति चिंता प्रकट की। लालू ने राजद नेताओं से कहा कि “स्वस्थ होते ही आप लोगों के बीच में आऊंगा। आप सभी पूरी तरह से अपने गरीब लोगों की सेवा कीजिए। लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। चारों तरफ तबाही है। ऐसे समय में आपका फर्ज बनता है कि जितना हो सके, जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करिए। हम बीमार हैं, इस स्थिति में कहीं नहीं जा रहे हैं। जैसे ही ठीक होंगे, आप सबके बीच आएंगे।”

 

 

लालू को बेल मिलने के बाद से ही बिहार की सियासत में हलचल तेज है। आरजेडी के कई नेताओं के हाल-फिलहाल बयान दिया था कि बहुत जल्द बिहार में भी ‘खेला होबे’।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »