बिहार: बाराती को चिकन के साथ लिट्टी नही मिलने पर चली गोली, एक की मौत

AJ डेस्क: बिहार के गोपालगंज जिले में कोरोना काल में क्राइम की एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर हैरान रह जायेंगे यहां के एक गांव में बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर हुई गोलीबारी हो गई, इस घटना में एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं, घायलों को अस्पताल मे भर्ती किया गया है।

 

 

चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर हुई गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था घटना के बाद से गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग घटना के बाद से दहशत में हैं।

 

 

गोलीबारी में जख्मी तीनों लोगों को को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने घायलों का एक्सरे कराने के लिए कहा तो जानकारी मिली की एक्स-रे कक्ष बंद था।

 

 

इसके बाद परिवार के सदस्य व अन्य लोगों ने एक्सरे बंद होने को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और समझाया इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया इसके बाद परिवार के सदस्य गोरखपुर के लिए लेकर रवाना हो गए हैं और उनका इलाज करा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »