घूम घूम कर संक्रमितों की सहायता कर रहे जाप नेता “पप्पू यादव” पटना में गिरफ्तार

AJ डेस्क: बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप लगाया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पटना कोतवाली DSP समेत पांच थानों के थाना प्रभारी उनके मंदिरी आवास पर पहुंचे। पप्पू ने पुलिस को आश्वासन दिया कि कोरोना के दौर में वे घर से बाहर नहीं निकलेंगे। उन्होंने इसकी लिखित कॉपी भी कोतवाली DSP को सौंपी है। लेकिन पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और गांधी मैदान थाना लेकर गई।

 

 

गिरफ्तारी के समय पप्पू अपने समर्थकों के साथ बैठकर रणनीति बना रहे थे कि वे आज किन-किन इलाकों में और किस किस अस्पताल में जाएंगे। हाल में पप्पू यादव लगातार कोरोना काल में अस्पताल, श्मशान और अलग-अलग जिलों में घूमकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे थे। सरकार के काम पर सवाल उठा रहे थे। 7 मई की शाम में छपरा पहुंचकर उन्होंने BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवास पर 25 से अधिक एंबुलेंस ढंककर रखने का मामला उजागर किया था। जो काफी सुर्खियों में रहा था।

 

 

 

 

पप्पू ने रूडी पर केस दर्ज करने की मांग की थी। बाद में छपरा में पप्पू पर ही केस दर्ज हो गया। इसके बाद पटना में भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर पप्पू पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पहले से भी कई केस चल रहे हैं।

 

 

 

मजिस्ट्रेट के बयान पर पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाना में भी FIR दर्ज होगी। पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार आज भी पप्पू PMCH के कोविड वार्ड में चले गए थे। जबकि ऐसा नहीं करना है। वे लगातार बगैर पास के घूम रहे थे। उनका दूसरे जिलों में भी आना-जाना जारी था। अब वे पटना से मधेपुरा जाने वाले थे। वहां के SP ने कल ही इस मामले में बात की थी। इसलिए आज यह कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »