{VIDEO} आत्म हत्या करने से पूर्व कोमल ने मार्मिक वीडियो बना झकझोर दिया

AJ डेस्क: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर भूदा में बुधवार को रेलवे कर्मी की पत्नी कोमल पटेल (21) का शव उसके ससुराल में पंखे से झूलता मिला था। मृतका कोमल ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर फाँसी से झूल गई थी। मृत महिला की उस वायरल वीडियो से गुरुवार को धनबाद में सनसनी फैल गई।

 

 

वायरल वीडियो में मृतका कोमल रो-रो कर बोल रही है…I am sorry. मैं सुसाइड करने जा रही हूं। गलती किये हम ससुराल आ कर। sorry पापा, हम आपका बात नही सुने। हमको लगा कि हमारा पति सुधर गया, पर फिर से वो हमारे साथ मारपीट करना शुरु कर दिया था। मरने से पहले हम अपने पापा से कहना चाहती हूं कि मेरा बेटा का ख्याल रखिएगा, अपना ही बेटा समझिएगा।

 

VIDEO-

 

 

इसके बाद मृतक के पिता उमेश प्रसाद धनसर थाना में कोमल के पति आलोक प्रसाद, उनकी मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। उन्होंने कहा है कि बेटी के ससुराल वाले काफी दिनों से फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर रहे थे।

 

 

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही कोमल का शव आनंदनगर उसके मायके पहुंचा परिजनों की मार्मिक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। कोमल की मां और बहन ने चीख चीख कर रो रही थी और बार-बार कोमल के पति आलोक का नाम लेकर उसे और उसके परिजनों को सजा देने की मांग कर रही थी। मौके पर कोमल की सहेलियों ने भी हाथों में कोमल की तस्वीर एवं जस्टिस फॉर कोमल लिखी तख्तियां लेकर न्याय की मांग करती दिखी।

 

 

 

अपने पति और बच्चे के साथ मृतका का फाइल फोटो

 

 

 

इधर घटना के बाद से ही आलोक पूरे परिवार के साथ फरार है। इधर धनसार पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 

बताते चलें कि कतरास बाजार ऊपर मोड निवासी उमेश प्रसाद ने अपनी पुत्री कोमल की शादी 21 अप्रैल वर्ष 2018 को धनबाद निवासी आलोक कुमार (ग्रुप डी रेलवे कर्मी) के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था। शादी में घर के सभी सामानों के साथ जेवरात एवं 10 लाख नगद भी दिया गया था। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही कोमल के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे एवं मारपीट किया करते थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »