यूथ इंटक ने पूर्व विधायक व मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह का प्रथम पुण्य तिथि मनाया

AJ डेस्क: बेरमो के पूर्व विधायक व मजदूर नेता राजेंद्र सिंह का प्रथम पुण्यतिथि यूथ इंटक द्वारा प्रदेश यूथ इंटक कार्यालय परिसर में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य लोगों द्वरा स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 

 

इसके बाद युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे के निर्देशानुसार, युवा इंटक के कार्यकर्ताओं द्वारा संपूर्ण जिले और प्रदेश में गरीब, मजदूरों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन, मास्क, और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों से इस महामारी में जागरूक होने एवं सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि हर प्रकार की जरूरत को यूथ इंटक के द्वारा सेवा भाव से पूरा किया जाएगा।

 

 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौबे द्वारा कहा गया कि राजेंद्र बाबू के आदर्शों को जिंदा रखना उनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेकर लोगों की सेवा करना तथा उनके नक्शे कदम पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी मनोभाव के साथ यूथ इंटक की टीम हमेशा अपने क्षेत्र में अपने क्षमता अनुसार हर प्रकार से तन मन और धन से गरीब, मजदूर और असहाय लोगों की सहायता के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

 

 

मौके पर बटुक मिश्र, मिली गोप, प्रमोद कुमार, अनंत लाल, बरूण, सत्तू, उर्मिला, शुभम आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »