भाजपा युवा मोर्चा के नेता समेत 9 ब्राउन शुगर के तस्कर गिरफ्तार

AJ डेस्क: चतरा पुलिस ने शुक्रवार को ब्राउन शुगर पैडलरों का एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने 296 ग्राम ब्राउन शुगर, एक एक्सयूवी कार, एक बाइक, आठ मोबाइल व सात लाख 74 हजार रूपए के साथ 9 तस्करों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार तस्करों में BJP युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हिंदू वीर संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु कुमार उर्फ हनी भी शामिल हैं। एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में हनी के अलावा, धीरज कुमार, अमित गुप्ता, अनुराग उर्फ छोटू, नंगवा मोहल्ला निवासी चंदन कुमार, गिद्धौर निवासी प्रेम दांगी, नवल दांगी उर्फ उदय।

 

 

पत्थलगडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन उर्फ भागीरथ दांगी व राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुम्बा गांव निवासी अभिषेक ठाकुर शामिल है। एसपी ने बताया कि सभी तस्करों के पास से मिलाकर कुल 296 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। चतरा के मार्केट में इसका मूल्य लगभग पांच लाख रुपये तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसका अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास होगा।

 

 

एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के केसरी चौक निवासी धीरज कुमार के द्वारा ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम इनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। इसके बाद इन्हें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हिंदू वीर संघ के जिला अध्यक्ष रंगेहाथ गिरफ्तार की।

 

 

पुलिस टीम ने केसरी चौक से धीरज कुमार को 2.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार की। धीरज ने पुलिस को बताया कि वह केसरी चौक के हीं अमित गुप्ता से ब्राउन शुगर खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने अमित गुप्ता के घर छापेमारी किया। लेकिन अमित गुप्ता घर में नहीं मिला। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला कि अमित गुप्ता चौपारण में है।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि अमित गुप्ता चौपारण से चतरा लौट रहा है। उक्त सूचना पर गुरूवार की रात चतरा- चौपारण मार्ग पर हेरू नदी के पास वाहन चेंकिंग अभियान लगाया गया। इसी दौरान एसयूवी से अमित गुप्ता के साथ हिमांशु कुमार उर्फ हनी व चंदन कुमार को 3.20 ग्राम ब्राउन व सात लाख 74 हजार 800 रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह गिद्धौर निवासी प्रेम दांगी व नवल दांगी से ब्राउन शुगर खरीदता है।

 

 

इसके बाद पुलिस ने अमित गुप्ता को लेकर गिद्धौर पहुंची और अमित से प्रेम व नवल को फोन करवाया कि वह ब्राउन शुगर लेने गिद्धौर पहुंचा हुआ है। प्रेम व नवल अमित को बेचने के लिए नौ ग्राम ब्राउन शुगर लेकर गिद्धौर चौक पहुंचे। जहां पुलिस ने प्रेम व नवल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेम व नवल के घर में भी छापेमारी की। इस दौरान नवल दांगी के घर से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

 

 

नवल दांगी व प्रेम दांगी ने पुलिस को बताया कि वह पत्थलगडा थाना क्षेत्र तेतरिया गांव निवासी रौशन उर्फ भागीरथ दांगी से ब्राउन शुगर खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने रौशन के घर में छापेमारी कर उसके घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर व ब्राउन शुगर में मिलाया जाने वाला 310 ग्राम कट पाउडर के साथ गिरफ्तार किया।इसके बाद अमित, प्रेम व रौशन के निशानदेही पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र बकचुम्बा गांव से अभिषेक ठाकुर को 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »