तालाब में तब्दील हो चुका स्टेशन को जोड़ने वाला दक्षिणी छोर का सड़क

AJ डेस्क: धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर को आम जनता के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से धनबाद रेल मंडल ने बैंक मोड़ से पुराना बाजार होते स्टेशन परिसर में पहुंचने के लिए सड़क निर्माण कराया है। जिसमें लोगों की सुविधा के लिए अंडर पास सड़क का भी निर्माण चल रहा है। लेकिन मानसून के पहले मार में ही बैंक मोड़ से दक्षिणी छोर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पानी मे डूब गई है और पूरा सड़क एक तालाब में तब्दील हो चुका है।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क तो बन गया है लेकिन साफ सफाई के अभाव में आसपास की नालियां जाम रहती है। जिस वजह से हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर जलजमाव हो जाता है। जिससे आने जाने वाले राहगीर और वाहन चालक कई बार दुर्घटना का शिकार भी बन जाते हैं। ऐसे में रेल प्रबंधन को अविलंब मामले में संज्ञान लेते हुए नवनिर्मित सड़क के दोनों ओर कचरे और नालियों को नियमित तौर पर साफ कराने की जरूरत है। जिससे कि बारिश के दिनों में होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »