धनबाद के भूली मोड़ में RPF का रेड, रेलवे का लोहा के साथ दो गिरफ्तार

AJ डेस्क: चोरी के लोहे के साथ पकड़े गए दो चोरों की निशानदेही पर रविवार को रेल पुलिस ने धनबाद के भूली मोड़ स्थित रेलवे लाइन के पास जावेद व दीपक के लोहा गोदाम पर छापा मारा। जहां से आरपीएफ ने रेल बोगियों में लगने वाले बेसिन सहित कई रेल के लोहे बरामद किए। इस दौरान मौके से दो और लोगों को गिरफ्तार कर रेल पुलिस अपने साथ ले गई।

 

 

इस संबंध में आरपीएफ अधिकारी के एन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोहा गोदाम में रेलवे के बोगी में लगने वाला बेसिन सहित रेलवे के कई लोहे की चोरी के सामान छुपा कर रखे है। जिसके बाद यहां छापेमारी की गई। छापेमारी में बेसिन सहित कई रेलवे के सामान मिले हैं। इस मामले में मौके से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाएगा।

 

 

जानकारी के मुताबिक भूली ओपी क्षेत्र के भूली मोड़ रेलवे लाइन के समीप वर्षों से लोहे का गोदाम संचालित था जो कचरा गोदाम के नाम से चलाया जा रहा था। जिसकी आड़ में रेलवे से चुराए गए लोहे को खपाया जा रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »