पलामू : पति ने दूसरी शादी रचाई तो महिला ने अपने दो मासूम बेटियों को कुआं में फेंका, दोनों की मौत

AJ डेस्क: पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित कचनपुर पंचायत अंतर्गत गोबराही टोला निवासी एक महिला ने रविवार को अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह लोग कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें दोनों बच्चियों का शव दिखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला के पति ने तीन बेटियां होने की वजह से उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से तीन बेटियों का पालन-पोषण महिला अकेले ही कर रही थी। इससे महिला मानसिक रूप से असंतुलित भी हो गई थी।

 

 

मृतको में सोनम कुमारी (6) और परी कुमारी (5) शामिल है। आरोपी महिला अनिता देवी और उसके पति अर्जुन यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना ले आई है। अनिता देवी की एक बेटी 3 साल की भी है। महिला छतरपुर के ही मुरूमदाग गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी अनीता देवी है। कुछ वर्षों पहले ही महिला के पति ने उसे और उसकी बेटियों को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी।

 

 

इसके बाद महिला कचनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। लेकिन महिला बेटियों की जिम्मेवारी नहीं निभा पा रही थी और उनके भविष्य की चिंता में वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गई थी। इसके बाद आज महिला ने इस घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जब आस पास के लोगों ने बच्चों के शव को कुएं में देखा तो इसकी सूचना छतरपुर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »