सरायकेला : ट्रेलर और ऑटो में भिड़ंत, महिला सवारी सहित तीन की मौत

AJ डेस्क: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन के पास स्थित एनएच-32 पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेलर और ऑटो के बीच हुए टक्कर में ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां एक कि हालात गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद करीब एक घंटे के लिए सड़क जाम रहा।

 

 

ट्रेलर और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में सुधीर टुडू (20), सुकुरमनी मार्डी और ऑटो चालक नील कुमार हेंब्रम (18) की मौत हो गई। सभी मृतक और घायल जरियाडीह और नूतनडीह गांव के बताए जा रहे हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि सभी सुधीर टुडू के इलाज के लिए ऑटो पर सवार होकर हुरपालडीह गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क पर पड़े घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जबकि मृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »