बरकाकाना के जंगल मे एक पेड़ पर प्रेमी जोड़े की लाश फंदे से झूलते मिली

AJ डेस्क: रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत कडरु के छोटका पहाड़ स्थित दुधमटिया जंगल में सोमवार की सुबह एक सखुआ के पेड़ पर प्रेमी जोड़े की लाश फंदे से झूलती मिली। दोनों के शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों की नजर जब शवों पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने सुसाइड किया है।

 

 

दोनों मृतकों की पहचान कडरु निवासी मोनिका कुमारी (17) और ओरमांझी के रहने वाले सूरज करमाली (20) के रूप में की गई। लड़के की स्कूटी भी घटनास्थल से बरामद की गई। स्कूटी से मिले ईपास के आधार पर लड़के की पहचान की गई। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

 

 

मोनिका कुमारी के पिता कार्तिक करमाली ने बताया कि बेटी रात में खाना खाकर सो गई थी। अचानक रात के 3 बजे नींद खुली तो देखा कि मोनिका अपने कमरे में नहीं है। उसी समय कुछ लोगों को लेकर उसे ढूंढ़ने निकला। सुबह देखा कि छोटका पहाड़ के दुधमटिया जंगल में सखुआ के पेड़ पर एक युवक के साथ उसकी लाश लटकी हुई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »