बलियापुर : फर्जी पुलिस अधिकारी बन वसूली करने वाले दो युवक गए जेल

AJ डेस्क: धनबाद के बलियापुर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वाहनों से वसूली करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ मोड़ पर शुक्रवार की देर रात पुलिस वर्दी में दोपहिया वाहनों से वसूली कर रहे थे। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वर्दीधारी युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद शनिवार को उक्त दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।

 

 

शनिवार को मामले को लेकर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बलियापुर थाना में प्रेसवार्ता की। पकड़े गए आरोपी सिकंदर कुमार गुप्ता, पिता छोटेलाल गुप्ता, हीरापुर होटल नरेश के पास अजंता पाड़ा थाना धनबाद का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी राज सिंह उर्फ ऋषि पिता राजेश सिंह, हीरापुर पेट्रोल पंप के पास का रहने वाला है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 420, 387/ 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

 

डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों युवक बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ मोड़ पर शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे पुलिस की वर्दी में दोपहिया वाहनों से वसूली कर रहे थे। इसी बीच दूधिया गांव निवासी सीटू मंडल कोलाकुसमा से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान करमाटांड़ मोड़ के पास पुलिस की वर्दी पहने उक्त दोनों युवकों ने उन्हें रोका और रात में घूमने का कारण पूछते हुए पैसे की मांग करने लगे। इस पर सीटू ने पैसा देने से इनकार कर दिया।

 

 

उसने अपने भाई को इसकी सूचना दी। उसके भाई ने बलियापुर थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसआई बाबूजी बेनिडिक्ट टुडू ने करमाटांड़ में दोनों युवकों को धर दबोचा। इस दौरान पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड पिस्टल और एक बुलेट भी बरामद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »