सुदामडीह : जोरदार विस्फोट के साथ भूधसान, निकल रहा काला धुआं, लोग दहशत में

AJ डेस्क: धनबाद के सुदामडीह एसपी पैच में शनिवार को अचानक तेज आवाज के साथ भू-धसान हो गया। जिसमें से भारी मात्रा में काला धुंआ निकल रहा हैं। अचानक हुई इस घटना से पास की कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

 

 

भू-धसान की जानकारी मिलते ही सुदामडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी तापस खवास सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उक्त स्थल के भराई शुरू कर दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की खदान में आग लगी हुई है। प्रबंधन की लापरवाही के कारण आग भड़क गयी और गैस का रिसाव होने लगा है।

 

 

लोगों ने बताया कि बीसीसीएल के द्वारा यहां पर नाली बनाने का भी टेंडर निकाला गया, लेकिन नाली निर्माण नहीं हुआ। जिसका पानी भी खदान के अंदर जाता है। इससे जमीन दलदल में बदल गया और जमीन धंस गयी।

 

 

लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से मांग करते हुए कहा है कि बालू से इस जगह की भराई की जाए। ताकि हवा इसके अंदर प्रवेश न कर सके, अन्यथा आग और भड़क सकती है। बता दें कि गैस रिसाव वलै स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर सरकारी स्कूल, मार्केट और सवारडीह बस्ती है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »