बिहार : मंत्री जमा खान ने चौंकाने वाला दिया बयान, कहा- मेरे पूर्वज राजपूत थे

AJ डेस्क: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने अपने आप तो हिंदू बताया है। जी हां, ये वही जमा खान हैं जिनको जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने BSP से इसलिए तोड़ा था, क्योंकि विधानसभा में JDU के पास कोई मुस्लिम चेहरा नहीं था। JDU में शामिल कराने के बाद जमा खान को अल्पसंख्यक मंत्री भी बनाया।

 

 

गुरुवार देर रात हाजीपुर के अंजानपीर चौक के पास पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान से धर्म परिवर्तन मामले पर पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज राजपूत थे, लेकिन बाद के दिनों में उनके पूर्वजों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

 

 

मंत्री जमा खान ने दावा किया कि उनके राजपूत वंशज आज भी मौजूद में हैं। जिनसे उनका अभी भी पारिवारिक रिश्ता कायम है।

 

 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह बात तब कही जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया था। मंत्री खान ने अपने हिंदू और राजपूत होने का प्रमाण देते हुए अपने पूर्वजों का हिंदू नाम भी बताया।

 

 

JDU के एक मात्र मुस्लिम मंत्री ने कहा कि धर्म परिवर्तन जबरन नहीं कराया जा सकता। यह अपने मन से होता है। अपना उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग राजपूत हैं।

 

 

इस बाबत उन्‍होंने कहा कि यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी। तब बगल के इलाके से जयराम सिंह और भगवान सिंह यहां आए थे। बाद में भगवान सिंह ने इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया। वे मुसलमान हो गए। वह खानदान हम लोगों का है। बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है। उस खानदान के लोग पट्‌टीदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »