गैंगस्टर अमन सिंह के विरुद्ध पलामू पुलिस ने भी किया केस दर्ज

AJ डेस्क: मेदनीनगर के मोहमदगंज इलाके में रेलवे की थर्ड लाइन बना रही कंपनी अशोका बिल्डकॉन के कैम्प कार्यालय में गोलीबारी करने के मामले में पलामू पुलिस ने कोयलांचल के गैंगस्टर अमन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अमन सिंह के साथ ही उसके साथी मयंक सिंह सहित चार को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

 

 

पलामू में यह पहला मामला है, जिसमें कोयलांचल में दहशत फैलाने वाले अमन सिंह और मयंक सिंह ने घटना को अंजाम दिया है। कैम्प कार्यालय पर गोलीबारी में बिहार का रहने वाला एक कर्मी जख्मी हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है।

 

 

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस के अनुसंधान में पता लगा कि दो माह से कार्यरत कंपनी पर रंगदारी देने के लिए फोन कर दबाव बनाया जा रहा था। रंगदारी के लिए 20 बार से अधिक व्हाट्सअप कॉल किए गए। कई मैसेज भी किए गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्राग विष्णु चौधरी से रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। मालूम हो कि अमन सिंह जेल में बंद है और वहीं से अपने गुर्गों के जरिये धनबाद, रांची, जमशेदपुर समेत कोयलांचल इलाके में रंगदारी वसूली करता है। उसका संबंध पलामू के रहने वाले गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और नक्सली संगठन से भी रहा है।

 

 

रेलवे के फ्रंट कॉरिडोर के तहत हो रहे थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य के दौरान मोहमदगंज निर्माण कार्य करा रही कंपनी अशोका बिल्डकॉन के कैम्प कार्यालय पर गोलीबारी के बाद अपराधियों ने मौके पर पर्चा छोड़ा था। अमन सिंह गैंग ने इस घटना की जिम्मेवारी लेते हुए पर्चा में लिखा कि गढ़वा रोड से सोननगर तक थर्ड रेल लाइन बिछा रही कंपनी अशोक बिल्डकॉन लिमिटेड के अधिकारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि बॉस से बिना सेटलमेंट किए काम नहीं करें। गैंग को अनसुना करने का छोटा सा ट्रेलर है कंपनी के लिए। अगर बिना गैंग से मैनेज किए काम किया गया तो अगली बार साइड पर जो दिखेंगे उनकी खोपड़ी खोल दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »