सरायढेला में पुलिस ने मॉब लिंचिंग से नाबालिग को बचाया

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को समय रहते एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया। जिससे एक नाबालिग की जान जाने से बच गई। दरअसल सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट हटिया में खरीदारी कर रहे लोगों ने एक नाबालिग मोबाइल चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उस नाबालिग को लोगों ने खूंटे से बांध दिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को भीड़ से बचा कर थाना ले आई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन दिनों स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस संबंध में लोगों ने कई बार स्थानीय थाने को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह जब स्टील गेट हटिया में काफी भीड़ थी। उसी दौरान एक नाबालिग ग्राहक का मोबाइल चोरी करते रंगेहाथ दबोच लिया गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »