गोधर काली बस्ती लोडिंग पॉइंट पर बवाल, मजदूरों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठी

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोधर काली बस्ती लोडिंग पॉइंट पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के कोयला मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को मौके से खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया। पुलिस ने मौके से दर्जनों मजदूरों को भी हिरासत में लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार सरकारी कोयला उठाव में नियोजन की मांग को लेकर दर्जनों स्थानीय मजदूर लोडिंग पॉइंट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने इस दौरान लोडिंग पॉइंट पर कोयला उठाव का काम भी रोक रखा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों पर विरोध जता रहे मजदूरों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उग्र हुए मजदूरों को तितरबितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने मौके पर प्रदर्शन कर रहे दर्जनों मजदूरों को हिरासत में भी लिया है।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे धनबाद एसडीएम ने बताया कि पहले ही लोडिंग पॉइंट को लेकर समझौता हो चुका है। बावजूद इसके आज कुछ मजदूर मौके पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध जता रहे मजदूरों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें मौके से खदेड़ा गया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »