झरिया में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पथरबाजी में कई वाहन क्षतिग्रस्त
AJ डेस्क: धनबाद के झरिया में रविवार की शाम दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों और से पत्थरबाजी भी हुई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मारपीट के दौरान कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जबकि क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है।
जानकारी के अनुसार आज शाम बच्चों के झगड़े में बड़े कूद पड़े और विवाद विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला कंगाली पट्टी एवं झरिया थाना क्षेत्र के भागा 5 नम्बर के लोग आपस मे भीड़ गए। इस दौरान दोनों और से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसके चपेट में आकर कई लोग चोटिल हो गए। इस झड़प में कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही झरिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जबकि घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
