बी बी एम कोयलांचल यूनिवर्सिटी में बढ़ा है भ्रष्टाचार- मुकेश पांडे

AJ डेस्क: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में बढ़ते अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा प्रदेश सह संयोजक मुकेश पांडे ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के स्थापना काल से लेकर अबतक के शिकायतों के आलोक में हुई कार्रवाई को सार्वजनिक करने का आग्रह किया है। अन्यथा बाध्य होकर इसकी शिकायत सक्षम प्राधिकरण के समक्ष करने की बात कही है।

 

 

उन्होंने अपने इस पत्र में कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है। धनबाद पॉलिटेक्निक के भवन में चल रहे विश्वविद्यालय के मरम्मत, रंग रोगन, फर्नीचर, AC सहित अन्य उपकरणों की खरीद में घोर अनियमितता बरते जाने व भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिलने की बात कही है। उन्होंने पत्र में संजय गुप्ता नामक एक ही ठेकेदार से बिना निविदा के मरम्मत कार्य सहित विश्वविद्यालय के अन्य सामग्रियों की खरीदारी करने और बिना निविदा के लाखों रुपये के भुगतान करने की बात कही गई है।

 

 

 

 

 

उनके पत्र में कई चौंका देने वाले आरोप लगाए हैं। पत्र में बीसीसीएल द्वारा कुलपति व प्रति कुलपति को आवंटित आवासों में मरम्मत व रंग रोगन की जिम्मेवारी बीसीसीएल की होने के बावजूद इसके लिए विश्वविद्यालय के फंड से लाखों रुपये के भुगतान करने की बात कही गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एमएड की परीक्षा में हुई घोर धांधली सहित विश्वविद्यालय स्तर पर हुई अनियमितता व भ्रष्टाचार की खबरे जो अखबारों में छपी उनका भी उल्लेख इस पत्र में किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »