उफ़ रे गर्मी, हाय-हाय रे बिजली : अभूतपूर्व बिजली संकट से जूझ रहा धनबाद का बड़ा हिस्सा

AJ डेस्क: लोग जाएं तो जाएं कहाँ। आषाढ़ में बारिश हो नही रही। उमस भरी गर्मी, उसपे पत्ता तक नही डोल रहा। फिर बचा हुआ कसर यह निर्दयी बिजली पूरा कर दे रहा है। घर के बाहर राहत नही है और अंदर तो लगता है आदमी गर्मी से सिंझ (पक) ही जाएगा। विभाग वार्ता का सिलसिला जारी रखे हुए है तो खदरधारी बेफिक्र राजनीति में मशगूल हैं।

 

 

खूब प्रचार हुआ था कि कांड्रा में शुरू हो रहे “नेशनल ग्रिड” के शुरू हो जाने पर कोयलांचल से बिजली संकट समाप्त हो जाएगा। कम से कम 21 घण्टे निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।लेकिन यह कोरा बकवास ही साबित हुआ। 21 घण्टे बिजली मिलने का सपना चकनाचूर हो गया। बल्कि कांड्रा ग्रिड से ही जुड़े क्षेत्रों में अभूतपूर्व बिजली संकट व्याप्त है। लोग त्राहि त्राहि कर गए हैं।

 

 

गोबिंदपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कांड्रा ग्रिड से जुड़े क्षेत्र (धनबाद जिला का) में 40 मेगावाट बिजली की जरूरत है और अभी मिल रहा है तेरह से पन्द्रह मेगावाट। उन्होंने ‘अनल ज्योति’ को बताया कि दुमका से कांड्रा ग्रिड को बिजली सप्लाई होता है। वहीं से कांड्रा ग्रिड को कम बिजली मिल रहा है, जिस कारण हमें बहुत बचाकर आपूर्ति करना पड़ रहा है। आपूर्ति पर मानो पाबंदी की स्थिति है।

 

 

अनल ज्योति ने आमाघाटा सब स्टेशन के कर्मियों से भी सम्पर्क किया। वहां के कर्मचारियों का कहना है कि यह संकट का दौर कब तक चलेगा, मालूम नही। क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता ने भी लगभग यही कहा कि वार्ता चल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि कांड्रा ग्रिड को पर्याप्त बिजली मिल जाए।

 

 

बरवाअड्डा, टुंडी, गोबिंदपुर और धनबाद का बड़ा हिस्सा कोला कुसमा और आस पास के क्षेत्र के अलावा SNMMCH अस्पताल का एरिया पिछले चार दिनों से अभूतपूर्व बिजली संकट झेल रहा है। एक से डेढ़ घण्टे बिजली रहती है उसके बाद फिर एक घण्टे के लिए लोड शेडिंग हो जाता है। यह सिलसिला दिन रात जारी है। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रही जनता के लिए थोड़ी न नेताओं ने राजनीति की दुकान खोली है कि वह कुछ बोलेंगे। रही बात प्रशासनिक अधिकारियों की तो उन्हें पर्याप्त बिजली मिल रही है। बिजली नही भी रहे तो सरकार ने उनको जेरनेटर की सुविधा दे रखी है। फिर उन्हें क्या मालूम कि बिजली संकट से जूझ रही जनता पर क्या गुजरता होगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »