सेल्फी लेने के चक्कर में सरायढेला के दो युवक पत्थर खदान में डूबे

AJ डेस्क: सेल्फी लेने के चक्कर में शनिवार को सरायढेला के दो युवक पत्थर खदान में जमे पानी में डूब गए। दोनों युवक यहां नहाने पहुंचे थे। फिलहाल युवकों का शव बरामद नही हो सका है। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड स्थित आमटाल पत्थर खदान में जमे पानी में दोपहर करीब ढाई बजे सरायढेला के कृष्णा नगर निवासी तीन युवक नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गहरे पानी में डूब गए। दोनों युवकों की पहचान 14 वर्षीय प्रियांशु सिंह और 15 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में कई गई है। घटना की सूचना पर बलियापुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन देर शाम तक जिला प्रशासन की तरफ से गोताखोर नही बुलाए जाने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »