हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर एन सिंह बने विहिप के केन्द्रीय अध्यक्ष

AJ डेस्क: विश्‍व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समि‍ति और प्रांतीय मंडल की बैठक में बिहार के जाने-माने हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ RN सिंह को विहिप का केन्द्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। दो दिवसीय बैठक हरियाणा में चल रही है। बैठक के पहले दिन विहिप संगठन में कई बदलाव हुए। इससे पहले डॉ RN सिंह विहिप में केंद्रीय उपाध्‍याक्ष की जिम्मेवारी संभाल रहे थे ।

 

 

डॉ RN सिंह मूलत: सहरसा के रहने वाले हैं। वो सहरसा जिले के गोलमा से हैं। उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह थे। डॉ RN सिंह प्रसिद्ध हड्‌डी रोग चिकित्सक हैं। स्कूली शिक्षा कटिहार और पटना में पूरी करने के बाद उन्होंने PMCH से MBBS किया । लगभग 10 साल तक लंदन में FRCS व अन्य डिग्रियां हासिल कीं। वे लंदन में रहने के दौरान ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे। लंदन से पटना आकर अपनी क्‍लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान भी दिया था।

 

 

केन्द्रीय अध्यक्ष बनने से पहले डॉ RN सिंह विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे दान में उन्होंने 11 लाख का दान दिया था। इसके साथ ही RN सिंह पटना में नेत्रहीन बालिकाओं के लिए भी एक स्कूल चलाते हैं। अंतरज्योति कन्या उच्च विद्यालय के नाम से चलने वाले इस स्कूल में नेत्रहीन बालिकाओं को नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ ही स्कूली शिक्षा दी जाती है। केंद्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने पर बिहार, खासकर सहरसा में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ, विश्‍व हिंदू परिषद सहित अन्‍य अनुशांगिक संगठनों ने खुशी जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »