धनबाद के दारोगा पतरातू में शादीशुदा प्रेमिका संग रंगरेलिया मनाते धराए, हो गयी पिटाई

AJ डेस्क: एयर होस्टेस के साथ रंगरलिया मनाते धनबाद के एक दारोगा को लोगों ने पकड़कर जमकर जमकर धुनाई कर दी। मामला रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत जय नगर इलाके की है। सोमवार को पूरे दिन तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

बताया जाता है कि धनबाद जिले में पदस्थापित दारोगा सत्येंद्र पाल अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार की रात पतरातू पहुंचे थे। जब घर में कोई नहीं था उस वक्त वह अपनी प्रेमिका के साथ प्रेमलीला में मग्न थे। इसी बीच महिला का देवर वहां आ धमका और दोनों रंगे हाथ पकड़े गए। इसके बाद उसने अपने भाई को इस बात की जानकारी दी। साथ ही दारोगा जी को पड़ोसियों की मदद से पकड़ कर उनकी जानकर पिटाई कर दी गई।

 

 

इसके बाद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई महिला और उसके साथ पकड़े गए दरोगा सतेंद्र पाल को लोगों ने पतरातू थाने के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे का साथ दिया। जाति और धर्म से दूसरे समुदाय के होने के बावजूद उन दोनों ने कबूल किया कि उन दोनों के बीच काफी लंबे अर्से से प्रेम संबंध चल रहा है। महिला एयर होस्टेस के रूप में भी काम कर चुकी है। वह अपने पति से खुश नहीं है। उस महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने पति से अलग होना चाहती है और अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीना चाहती है।

 

 

इस पूरे प्रकरण में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सत्येंद्र पाल धनबाद में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित हैं। क्योंकि मामला प्रेम संबंध का है और दोनों बालिग भी हैं। महिला ने पकड़े गए दारोगा के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »