कोल इंडिया के चेयरमैन धनबाद में, ब्लॉक 2 के कोल वाशरी का दौरा किया

AJ डेस्क: कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने गुरुवार को धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के निर्माणाधीन न्यू मधुबन कोल वाशरी का दौरा किया। इसके पश्चात चेयरमैन ने न्यू मधुबन वाशरी का निर्माण कर रही एचईसी के निदेशक से वाशरी के निर्माण कार्य आदि को लेकर वार्ता कर विशेष दिशा निर्देश दिया। इसके बाद चेयरमैन ब्लॉक दो के व्यू पॉइंट पर गए। जहाँ उन्होंने ब्लॉक दो परियोजना से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली।

 

 

इस मौके पर चेयरमैन ने अधिकारियों को पॉजिटिव ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। मौके पर बीसीसीएल के प्रभारी सीएमडी पीएम प्रसाद, निदेशक वित्त समीरण दत्ता, निदेशक तकनीकी चंचल गोस्वामी, मुख्य सर्तकता अधिकारी कुमार अनिमेष, ब्लॉक दो के जीएम चितरंजन कुमार, एजीएम एन के भारती, प्रोजेक्ट एंड प्लानिग अफसर टी एस चौहान, परियोजना पदाधिकारी के के सिंह, मैनेजर के के दत्ता, विद्युत एंड यांत्रिक अफसर आलोक कुमार, इंजीनयर इंचार्ज टी पी पांडेय, सुरक्षा अधिकारी डी हाज़रा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »