बोकारो : को ऑपरेटिव मोड़ पर ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

AJ डेस्क: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित बारी कोऑपरेटिव मोड पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक स्कूटी पर सवार था और दूसरा साइकिल पर। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने मुआवजा और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व विधायक बिरंची नारायण के समझाने व मुआवजा दिलाने के आश्वासन के करीब 3 घंटे बाद लोगों ने रोड जाम खत्म किया। इधर, हादसे के बाद घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़ ड्राइवर भाग निकला।

 

 

मृतकों की पहचान बारी कोऑपरेटिव निवासी अरुण ओझा और चित्रगुप्त कॉलोनी धनंजय कुमार के रूप में की गई। अरुण ओझा स्कूटी से जा रहे थे और धनंजय साइकिल से कुछ काम के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बारी कोऑपरेटिव मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

इसकी सूचना मिलते ही परिजनों और अन्य समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों रोड जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थल पर ब्रेकर व पुलिस पोस्ट नहीं होने के कारण लगातार दर्जनों व्यक्ति दुर्घटना के शिकार हुए हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन नींद से नहीं जाग रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीओ दीलीप प्रताप सिंह शेखावत और बोकारो विधायक बिरंची नारायण मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुआवजा व ब्रेकर बनवाने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »