लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों पर हुआ लाठियों की बौछार

AJ डेस्क: 12वीं की छात्राओं पर शुक्रवार को हुए लाठी चार्ज के खिलाफ आज धनबाद बंद के दौरान एक बार फिर से लाठी चार्ज का दृश्य देखने को मिला। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आहूत इस बंद को समर्थन दे रहे भाजपाइ धनबाद उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें भाजयुमो के रामगढ़ जिला प्रभारी अभिषेक सिंह का सिर फट गया है। इस लाठी चार्ज में एक छात्रा भी घायल हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

लाठी चार्ज के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज स्वर्गीय का एबीवीपी और भाजपा समर्थको ने घेराव कर दिया। बंद समर्थक लाठी चार्ज की इस घटना से काफी आक्रोशित दिखे। इससे पूर्व सिटी सेंटर के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टायर जलाकर रोड जाम कर दिया गया था। इसके साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर भाजयुमो के कार्यकर्ता द्वारा एसडीएम का पुतला भी फूंका गया। इसी क्रम में कुछ बंद समर्थक उपायुक्त कार्यालय के पास सड़क पर लेट कर पुलिस प्रशासन हाय-हाय का नारा लगाने लगे। जिसको देख वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा सड़क पर से भीड़ हटने को लेकर पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओ में नोकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने यहाँ पर एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमे भाजयुमो और एबीवीपी के कार्यकर्ता घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस के इस शक्ति प्रदर्शन से आक्रोशित भाजपाइयों ने बताया कि हेमंत सरकार के पदाधिकारी गुंडई पर उतर गए है। नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले लोगों पर लाठियां भांज कर जिला प्रशासन दमनात्मक कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे में निरंकुश हेमंत सरकार को अविलंब उखाड़ फेंकना आवश्यक है।

 

 

 

 

 

 

इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने के लिए भाजपा के विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महिला मोर्चा की रमा सिन्हा, रीता प्रसाद सहित अनेक भाजपा नेता आंदोलन के दौरान सड़क पर उतरे नजर आए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »