झारखण्ड में “विप्र सेना” ने बढ़ाया कदम, प्रांतीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

AJ डेस्क: धनबाद कोयलांचल की धरती पर “विप्र सेना” के प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। देश के अन्य प्रांतों में मजबूती से उभर रहे विप्र सेना ने धनबाद के रास्ते झारखण्ड में प्रवेश किया है। प्रांतीय कार्यालय के उद्घाटन में पूर्व सांसद रविन्द्र पांडे और सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने उदगार में विप्र सेना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने अपने विचार रखे ही, साथ ही उन्होंने बड़े ही गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत भी किया।

 

 

उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद फीता काटकर विधिवत प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संबोधन के पूर्व गायत्री मंत्र का पाठ हुआ। इस मौके पर सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार की नेशनल टॉपर रही धनबाद की बेटी अदिति झा को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े ही खुशी की बात है की विप्र सेना के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन आज संपन्न हुआ। प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन से विप्र सेना के कार्यों को झारखंड में और गति मिलेगी। विश्व सेना के द्वारा समाज सेवा और जन सेवा का कार्य बढ़ेगा। विप्र सेना ने कई राज्यों में समाज सेवा के अच्छे कार्य किए हैं। निश्चित रूप से झारखंड में भी विप्र सेना के द्वारा समाज सेवा का कार्य समाज को संगठित करने का कार्य प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त करेगा।

 

 

 

 

 

गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने इस मौके पर कहा कि विप्र सेना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उस के उत्थान के लिए कार्य करता है। मैं भी विप्र सेना से आग्रह करता हूं कि समाज के वैसे बच्चे जो संसाधनों के अभाव में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य करें। उनकी उन्नत शिक्षा हो इसकी चिंता करें। कई बड़े प्रदेशों में विप्र सेना ने समाज सेवा में आदर्श प्रस्तुत किया है।

 

 

 

 

 

 

प्रदेश अध्यक्ष विप्र सेना रितेश शर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही मुझे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद संगठन को मजबूती और विस्तारीकरण के लिए कार्य करना प्रारंभ किया और कुछ ही दिनों में झारखंड के कई जिलों में हमारे सदस्य बने। जल्दी ही पुरे प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। उसके पश्चात जिला अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

 

 

 

 

 

उद्घाटन समारोह में विप्र सेना के झारखंड प्रदेश संरक्षक नथमल शर्मा, संगठन महामंत्री सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रभात सुरोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »