टाटा स्टील राष्ट्र निर्माण व सामुदायिक विकास के प्रति कटिबद्ध- संजय रजोरिया
AJ डेस्क: टाटा स्टील के धनबाद स्थित झरिया डिवीजन ने 15 अगस्त, 2021 को जेनेरल मैनेजर कार्यालय, जामाडोबा में सभी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। संजय रजोरिया, जेनेरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
टाटा स्टील राष्ट्र निर्माण व सामुदायिक विकास के प्रति कटिबद्ध है और विकास व समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर काम करती है तथा अपने कर्मचारियों को उन्नति के समान अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसेरवानजी टाटा के आत्मनिर्भर भारत के सपने और भारत के पहले लोहा व इस्पात संयंत्र की स्थापना की दिशा में उनकी दूरदृष्टि और उनके प्रयासों को याद किया और उनकी सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए श्री रजोरिया ने कहा, ‘आज, जब हम कोविड-19 की दूसरी लहर से उबर चुके हैं, हम सभी के लिए यह महसूस करना महत्वपूर्ण है कि एक टाटा परिवार के रूप में हमने न केवल अपने प्रयासों पर दृढ़ता से कायम रहने में, बल्कि परिचालन के क्षेत्र में नये मानक स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। मैं भारत को कल का राष्ट्र बनाने की दिशा में समर्पित प्रयास के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।’
दिनेश शर्मा, मैनेजर, सेक्युरिटी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मयंक शेखर, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, देबाशीष बनर्जी, चीफ (एचआरबीपी) झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव, आरसीएमएस समेत डिवीजन के अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
